Publish Date: Fri, 03 Nov 2023 (11:27 IST)
Updated Date: Fri, 03 Nov 2023 (11:29 IST)
Urfi Javed arrested : 'बिग बॉस' फेम उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस को लेकर हर दिन सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी के अतरंगी कपड़े देखकर हर कोई दंग रह जाता है। अपने कपड़ों की वजह से वह कभी वाहवाही लूटती हैं तो कभी ट्रोल भी हो जाती है। छोटे कपड़े पहनने की वजह से उर्फी को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है।
वहीं अब अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से उर्फी एक बार फिर मुश्किलों में फंस गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी को मुंबई पुलिस साथ में ले जाती दिख रही है। इसके बाद से फैंस जानना चाह रहे है कि क्या पुलिस ने उर्फी को गिरफ्तार कर लिया है।
विराल भियानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि उर्फी एक रेस्टोरेंट से बाहर आ रही हैं तभी वहां कुछ महिला पुलिस आ जाती हैं। उर्फी पूछती हैं, क्या हूं? इस पर पुलिस कहती हैं, चलो ऑफिस में। इतना छोटे-छोटे कपड़े पहनकर सुबह सुबह कौन घूमता है।
इसपर उर्फी कहती हैं, मेरी मर्जी। पुलिसवाली कहती हैं। मर्जी नहीं चलों ऑफिस में। जो बोलना है वहां जाकर बोलना। इसके बाद उर्फी जावेद लगातार थाने जाने से मना करती हैं। लेकिन वह दोनों महिला अफसर नहीं मानती और उर्फी को पकड़कर गाड़ी में बैठ लेती हैं।
इस वीडियो के वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो रहे हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि यह एक प्रमोशनल वीडियो है।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें