Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या काबिल का गाना करेगा उर्वशी के करियर में चमत्कार?

हमें फॉलो करें क्या काबिल का गाना करेगा उर्वशी के करियर में चमत्कार?
इन दिनों काबिल का गाना 'सारा जमाना' धूम मचा रहा है। इस गाने में उर्वशी रौटेला थिरकते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने कइयों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और अपने मकसद में उर्वशी कामयाब रही हैं। उर्वशी ने अब तक पांच-छ: फिल्में की हैं और उन फिल्मों से ज्यादा इस गाने के कारण उन्हें लोग पहचानने लगे हैं। 
 
22 वर्षीय उर्वशी कई सौंदर्य प्रतियोगिता जीत चुकी हैं और वर्ष 2013 में उन्होंने सनी देओल के साथ फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से अपना करियर शुरू किया था। फिल्म असफल रही। इसके बाद उन्होंने एक कन्नड़ फिल्म की। भाग जॉनी और एक बंगाली फिल्म में गाना भी किया, लेकिन उर्वशी को खास फायदा नहीं हुआ। 
 
2016 में उर्वशी की 'सनम रे' और 'ग्रेट ग्रांड मस्ती' प्रदर्शित हुई जो कोई हलचल नहीं मचा पाई। इसी बीच उर्वशी को 'काबिल' के गाने का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने फौरन लपक लिया। 
 
उर्वशी को उम्मीद है कि इस गाने से उन्हें पहचान मिलेगी, जिसके बूते पर बॉलीवुड में उनकी आगे की राह आसान हो जाएगी। उर्वशी खूबसूरत, हॉट और ग्लैमरस हैं। उन्हें एक सफल फिल्म की जरूरत है। 
उर्वशी का ग्लैमरस अंदाज... अगले पृृष्ठों पर...

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुझे पुराने जमाने का रोमांस पसंद: श्रुति हासन