Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उर्वशी रौटेला ने अपने सोलमेट का किया खुलासा, शेयर किया मजेदार वीडियो

हमें फॉलो करें उर्वशी रौटेला ने अपने सोलमेट का किया खुलासा, शेयर किया मजेदार वीडियो
, रविवार, 28 नवंबर 2021 (11:58 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला ने अपने टैलेंट और मेहनत से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। उर्वशी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वह अपने ‍बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर फैंस के साथ अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।
 
हाल ही में उर्वशी ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह इंस्टाग्राम पर चल रहें ट्रेंड का ध्यान रखते हुए अपने सोलमेट की भविष्यवाणी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम का ट्रेंडिंग फिल्टर इस्तेमाल करते हुए यह वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपने अंगूठे पर सोलमेट का नाम ढ़ूढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। 
 
लेकिन उर्वशी इस फिल्टर का यूज करके कंफ्यूज हो गई है। उन्होंने फैंस से पूछा 'V, W, Y या K ये क्या है।' इस वीडियो पर फैंस अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। कुछ फैंस ने लिखा ये R है। किसी ने लिखा, ऋषभ अपसेट हो जाएगा। वहीं कुछ यूजस ने लिखा, वो R ढूंढ रही थीं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौटेला जल्द ही एक तमिल फिल्म में दिखाई देंगी जिसमें वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा उर्वशी थ्रिलर फिल्म ब्लैक रोज, थिरुतु पायल 2 के हिंदी रीमेक और वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में दिखेंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी हुईं कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट