Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में वाणी कपूर निभाएंगी ट्रांसजेंडर का किरदार!

हमें फॉलो करें आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में वाणी कपूर निभाएंगी ट्रांसजेंडर का किरदार!
, रविवार, 1 नवंबर 2020 (18:26 IST)
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर पिछले कुछ दिनों से अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के टाइटल 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का भी ऐलान कर दिया गया है। यह घोषणा करते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की गई थी, जिसमें आयुष्मान, वाणी और अभिषेक कपूर दिख रहे थे।

 
अब फिल्म की कहानी को लेकर ऐसी जानकारी सामने आई है जिसके बाद दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ जाएगी। जहां एक ओर आयुष्मान अपनी हर फिल्म में एक अलग कॉन्सेप्ट दर्शकों के सामने पेश करने के लिए जाने जाते हैं, वहीं इस बार खबर है कि उनकी फिल्म की लीड एक्ट्रेस को अलग अंदाज में देखा जाने वाला है।
 
 
खबरों के अनुसार फिल्म में वाणी कपूर को एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। हालांकि, उनकी इस भूमिका पर फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में आयुष्मान को एक क्रोस फंक्शनल एथलीट की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। जो एक ट्रांसजेडर से बेहद प्यार करता है। इसी से अंदाजा लगाया जाने लगा है कि फिल्म में वाणी का किरदार ही ट्रांसजेंडर का हो सकता है।
 
बता दें कि चंडीगढ़ में फिल्म के कलाकारों और क्रू ने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसे टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार और अभिषेक कपूर पत्नी प्रज्ञा कपूर द्वारा मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है। 
 
आयुष्मान और वाणी के फिल्मी करियर की बात करें तो आयुष्मान 'गुलाबो सिताबो' के बाद इस फिल्म में दिखने वाले हैं। जबकि वाणी के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई हैं। जल्द ही उन्हें अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी की 'बेल बॉट्म' में भी देखा जाएगा। इसके अलावा वह 'शमशेरा' में भी दिखाई देंगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी ताहिरा के लिए आयुष्मान खुराना ने लिखी खास पोस्ट, बोले- 125 साल पूरे होने का जश्न