shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वरुण धवन ने सेल्फी ली और बन गया चालान

Advertiesment
वरुण धवन
एक्टर वरुण धवन के बहुत फैंस हैं। कई फैंस उनके साथ एक फोटो खिंचवाने के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे ही एक फैन की इच्छा पूरी करते हुए वरुण ने उसके साथ एक सेल्फी ली। लेकिन पुलिस ने तो वरुण का ही चालान बना दिया। 
 
मुंबई में वरुण धवन ट्रैफिक में फंस गए थे। उनकी कार के पास एक रिक्शे में एक लड़की बैठी थी। वरुण को देखते ही उसने सेल्फी की जिद की।

वरुण ने हामी भर दी। वे अपने कार की विंडो बाहर निकले और सेल्फी ले ली। उनकी इस हरकत का फोटो खींच लिया गया। 


 
मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर यह सेल्फी देखकर वरुण के लिए अपने ट्विटर अकाउंट से मैसेज भेजा। मैसेज में लिखा था वरुण धवन, ये रोमांच निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर काम करते हैं, लेकिन मुंबई की सड़कों पर नहीं। आपने अपनी, प्रशंसक की और कुछ अन्य लोगों जी जान को खतरे में डाल दिया।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नमक हराम के बारे में अमिताभ बच्चन ने बताई खास बात