Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वरुण धवन की बेबी जॉन का टीजर रिलीज, जैकी श्रॉफ का खूंखार लुक आया नजर

हमें फॉलो करें वरुण धवन की बेबी जॉन का टीजर रिलीज, जैकी श्रॉफ का खूंखार लुक आया नजर

WD Entertainment Desk

, रविवार, 13 अक्टूबर 2024 (12:31 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ नेगेटिव ‍किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ के किरदार का नाम 'बब्बर शेर' है। वहीं फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो होने वाला है।
 
हाल ही में वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'बेबी जॉन' का टीजर शेयर किया है। टीजर में जैकी श्रॉफ खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके किरदार के लंबे भूरे बाल है, जबकि उन्होंने अपने हाथों में अंगूठियां और गले में जंजीर पहन रखी है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वीडियो में जैकी श्रॉफ जेल में बंद दिखाई देते हैं और उनके खून से सने हाथ में एक हथियार दिखता है। वरुण धवन ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, उस अंधेरे से मिलने के लिए तैयार हो जाओ, जिसके बारे में आपने कभी नहीं सोचा था। बब्बर शेर आपके लिए आ रहा है। 
 
फिल्म 'बेबी जॉन' का निर्देशन कलीस ने किया है। कीर्ति सुरेश इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा इस फिल्म में वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'बेबी जॉन' को जियो स्टूडियो ने एटली और सिने1 स्टूडियो के साथ मिलकर बनाया है। 'बेबी जॉन' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किशोर कुमार की अधूरी रह गई इच्छा, फिल्मों से संन्यास लेकर करना चाहते थे यह काम