Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इतने दिन चलेगा वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी का फंक्शन, चुनिंदा मेहमान होंगे शामिल!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Varun Dhawan
, शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (10:10 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल की शादी की खबरें पिछले काफी‍ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों पिछले साल ही शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोनावायरस के कारण शादी को टालना पड़ा।

 
बताया जा रहा है कि इस महीने के आखिर तक अलीबाग में एक प्राइवेट सेरेमनी में वरुण और नताशा शादी करने वाले हैं। ईटाइम्स की खबर के मुताबिक वरुण धवन और नताशा दलाल चाहते हैं कि कोरोना महामारी को देखते हुए कम लोगों का शादी का कार्यक्रम हो और परिवार और दोस्तों को इनवाइट किया गया है। 
 
खबरों के मुताबिक 22 से 26 जनवरी तक अलीबाग में शादी का कार्यक्रम होना है। पांच दिन तक शादी के फंक्शन धूमधाम से होंगे। वरुण धवन और नताशा दलाल ने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की है। हालांकि, दोनों कई पार्टियों पर एक साथ देखा गया है। 
 
एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने कहा था, 'हर कोई पिछले 2 सालों से मेरी शादी के बारे में बात कर रहा है। अभी तक कुछ तय नहीं है। अभी दुनिया में बहुत अनिश्चितता है लेकिन अगर चीजें ठीक होती हैं तो शायद इस साल मैं शादी कर लूंगा। मेरा मतलब है कि मैं इसकी प्लानिंग जल्द ही करूंगा लेकिन अभी थोड़ा माहौल निश्चित होने दीजिए।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

काजोल ने बताया 'फैट' छिपाने का अनोखा तरीका, बोलीं- इन चीजों को करें अनदेखा