Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इसी महीने नताशा दलाल संग सात फेरे लेंगे वरुण धवन, 200 मेहमानों के लिए होटल बुक!

Advertiesment
हमें फॉलो करें इसी महीने नताशा दलाल संग सात फेरे लेंगे वरुण धवन, 200 मेहमानों के लिए होटल बुक!
, बुधवार, 13 जनवरी 2021 (14:13 IST)
बॉलीवुड एक्‍टर वरुण धवन पिछले कुछ समय से शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वह नताशा दलाल को पिछले काफी समय से डेट कर रहे हैं। खबर है कि वरुण इसी महीने यानि जनवरी में नताशा संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 
 
वरुण और नताशा के परिवार ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो, वरुण धवन ने अलीबाग के एक होटल में 200 लोगों की बुकिंग कराई है।
खबरों के अनुसार, कोविड-19 की वजह से इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। यह एक पंजाबी शादी होगी। बताया जा रहा है कि शादी के लिए बीच साइड के लोकेशन को फाइनल किया गया है। बताया जा रहा है कि वरुण धवन ने हाल ही में फाइव स्‍टार होटल का विजिट‍ किया था
 
webdunia
बता दें कि हाल ही में वरुण धवन ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि अगर साल 2021 में सबकुछ ठीक रहा तो, वो नताशा संग शादी कर सकते है। फिल्मफेयर मैगजीन से बातचीत में वरुण ने कहा था, 'पिछले दो साल से हर कोई मेरी शादी को लेकर बात कर रहा है, लेकिन अभी कुछ फिक्स नहीं हुआ है, इस समय दुनियाभर में बहुत अनिश्चितता है लेकिन अगर चीजें ठीक होताी हैं तो शायद इस साल मेरा मतलब है कि मैं इसकी प्लानिंग कर रहा हूं।'
 
वरुण ने बताया था कि नताशा को पहली बार उन्होंने छठी क्लास में देखा था। दोनों 12वीं क्‍लास तक बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। वह नताशा को बास्केटबॉल कोर्ट में लंच ब्रेक के समय आते-जाते देखा करते थे।
 
बता दें कि नताशा दलाल एक फैशन डिज़ाइनर हैं, जिन्होंने न्‍यूयॉर्क से फैशन की पढ़ाई की है। इनदिनों वह भारत में काम कर रही हैं। वहीं वरुण धवन की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आए थे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भतीजी की पहली झलक दिखाने में विराट कोहली के भाई ने गलती की ही क्यों?