Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाइक पर बैठाकर अपनी दुल्हनियां नताशा को ले जाएंगे वरुण धवन, करेंगे ग्रैंड एंट्री!

Advertiesment
हमें फॉलो करें बाइक पर बैठाकर अपनी दुल्हनियां नताशा को ले जाएंगे वरुण धवन, करेंगे ग्रैंड एंट्री!
, रविवार, 24 जनवरी 2021 (18:00 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की शादी की रस्में शुरू हो गई है। वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग अलीबाग में सात फेरे लेंगे। ताजा खबरों की माने तो वरुण धवन शादी में ग्रैंड एंट्री लेने वाले हैं।

 
कहा जा रहा है कि वरुण धवन बाइक पर बैठ ग्रैंड एंट्री लेंगे। वे मंडप में एक स्टाइलिश बाइक पर बैठकर आएंगे। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रिसेप्शन के वेन्यू में क्वाड बाइक ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रिसेप्शन में वरुण धवन बाइक से एंट्री लेने वाले हैं।
 
webdunia
वरुण धवन की ये बाइक ब्लैक और सिल्वर कलर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन के रिसेप्शन में करण जौहर, सलमान खान, मनीष मल्होत्रा, कैटरीना कैफ जैसे सेलेब्स मेहमान बन सकते हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी से कुछ फोटोज सामने आई है। 
 
बता दें कि वरुण धवन की शादी अलीबाग के द मैंशन हाउस में हो रही है। इसका एक दिन का चार्च 4 लाख रुपए से 4.5 लाख रुपये तक है। इस वेडिंग वैन्यू के लिए उन्हें लगभग 12 लाख रुपये खर्च करने होंगे। वरुण की शादी से पहले वह एक एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे हैं। गनीमत की बात ये रही है कि इस हादसे में वरुण धवन को चोट नहीं आई है और वो एक दम फिट हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पर्दे पर फिर धमाल मचाएगी अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी, 'ओह माय गॉड' का बनेगा सीक्वल!