Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिल्म सुई धागा में काम करने से अनुष्का ने किया था इनकार

Advertiesment
हमें फॉलो करें फिल्म सुई धागा में काम करने से अनुष्का ने किया था इनकार
हाल ही में फिल्म 'सुई धागा : मेड इन इंडिया' का ट्रेलर लांच हुआ। ट्रेलर की कहानी, स्टार्स, सभी को बहुत पसंद किया गया। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने इसमें लीड कैरेक्टर निभाया है। दोनों ने ही हालांकि बहुत सी फिल्में की हैं लेकिन यह फिल्म उनके लिए काफी अलग थी। इसका खुलासा दोनों ही स्टार्स ने खुद किया है। 
 
हाल ही में अपनी फिल्म के ट्रेलर लांच पर दोनों ने अपने दिल की बात रखी। अनुष्का ने बताया कि वे इस फिल्म में अपने किरदार को निभाने को लेकर डरी हुई थीं। उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई थी, लेकिन उन्होंने किरदार निभाने से इनकार कर दिया था। अनुष्का ने आगे बताया कि जब फिल्म के निर्देशक शरत मेरे पास स्क्रिप्ट लेकर आए, तो मैं इसे पढ़ने के लिए उत्साहित हुई। मैंने उनकी फिल्में देखी थीं और मुझे उनका काम पसंद है। 
 
अनुष्का ने कहा जब मैंने 'सुई धागा' की स्क्रिप्ट पढ़ी तो वो मुझे पसंद आई थी। यह एक ऐसी कहानी है जो हर एक्टर करने के लिए हां कर दे। मुझे अच्छा लगा कि यशराज फिल्म्स इस फिल्म को बना रहा है लेकिन फिर भी मैंने पहले फिल्म को ना कह दिया था। मैं समझ नहीं सकी कि कैसे मैं इस किरदार को निभाऊंगी। मैं हमेशा एक कलाकार के रूप में चैलेंज लेना पसंद करती हूं लेकिन इस फिल्म में मेरे कैरेक्टर का अलग ही लेवल है, जो मेरे बाकी निभाए कैरेक्टर्स और खुद मेरी पर्सनेलिटी से अलग है। 
 
अनुष्का के मुताबिक वे डरी हुई थीं और उन्होंने शरत से कह दिया कि उन्हें नहीं लगता कि वे यह किरदार निभा सकेंगी। हालांकि बाद में उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी क्योंकि निर्देशक और निर्माता ने उन पर भरोसा किया। अब अनुष्का का कहना है कि मुझे फिल्म में इस किरदार को निभाने पर गर्व है। इस फिल्म में वरुण धवन और अनुष्का की जोड़ी पहली बार बनी है। दोनों को ट्रेलर मे काफी पसंद किया गया है। 
 
फिल्म 'सुई धागा : मेड इन इंडिया' 28 सितंबर 2018 को रिलीज़ होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैसी है बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' की शुरुआत?