Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वरुण धवन और बनिता संधु की 'अक्टूबर' का ट्रेलर

हमें फॉलो करें वरुण धवन और बनिता संधु की 'अक्टूबर' का ट्रेलर
वरुण धवन के अब तक के ज़ोनर से सबसे अलग फिल्म 'अक्टूबर' का पोस्टर उन्होंने हाल ही में रिलीज़ किया था। इसमें शांत से दिख रहे वरुण बगीचे में फूलों के बीच लेटे कही निहार रहे हैं। इसमें उनके लुक्स देखकर फिल्म को लेकर एक अलग ही फिलिंग आ रही थी। इसके बाद अब उन्होंने एक और पोस्टर अपनी को-एक्ट्रेस के साथ शेयर किया है। 
 
सुजीत सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म 'अक्टूबर' इस रोमांटिक फिल्म में वरुण धवन के साथ एक्ट्रेस बनिता संधू भी होंगी। बनिता की यह पहली फिल्म है, इसके पहले वे कई कमर्शियल्स में काम कर चुकी हैं। 
 
वरुण और बनिता का फिल्म का पहला पोस्टर वरुण ने सोशल साइट पर शेयर किया। इसमें दोनों घने लेकिन शांत जंगल जैसी जगह में बैठे हैं। वरुण, बनिता को निहार रहे हैं। यह पोस्टर बहुत प्यारा लग रहा है और लोगों को यह काफी पसंद भी आया। 
 
इसे शेयर करते हुए वरुण ने लिखा कभी-कभी कुछ कहने का सबसे बेहतर तरीका होता है कुछ भी नहीं कहना.. लेकिन बेबी मैं खुद को रोक नहीं पा रहा। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। 
 
यह फिल्म बाकी रोमांटिक फिल्मों से काफी अलग होगी। एक छोटे से कंसेप्ट को फिल्म के रूप में लेकर आना वाकई बड़ी बात है। फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज़ होगी। तो क्या आप उत्साहित हैं? 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बम डिगी डिगी गर्ल साक्षी मलिक बनी नई नेशनल क्रश