Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नताशा दलाल से शादी से पहले वरुण धवन ने दोस्तों संग की बैचलर पार्टी, जमकर किया धमाल!

हमें फॉलो करें नताशा दलाल से शादी से पहले वरुण धवन ने दोस्तों संग की बैचलर पार्टी, जमकर किया धमाल!
, शनिवार, 23 जनवरी 2021 (15:57 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन 24 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी को लेकर तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं और इस मौके पर कई सुपरस्टार्स मौजूद रहने वाले हैँ।

 
ताजा खबरों की माने तो शादी से पहले वरुण धवन ने शुक्रवार रात काफी धमाकेदार बैचलर पार्टी की है और इस मौके पर उनके साथ उनके कॉलेज और स्कूल के दोस्त थे। यह पार्टी सुबह तक चली है। इसमें वरुण धवन अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस करते नजर आए, जबकि म्यूजिक को बहुत दूर तक सुना जा सकता था।
 
webdunia
खबरों के अनुसार वरुण धवन की इस पार्टी में करीब 5-6 खास दोस्त थे और ये 22 जनवरी शुक्रवार को हुई थी। वरुण धवन ने अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करने के लिए एक प्राइवेड बंगला बुक किया था। इंडस्ट्री से इस पार्टी में वरुण धवन के दोस्त शशांक खेतान शामिल हुए थे।
 
वहीं 23 जनवरी को वरुण धवन की संगीत सेरेमनी है। वरुण धवन की शादी अलीबाग के एक विला में हो रही है। इसमें शशांक खेतान, मनीष मल्होत्रा जैसे लोग पहुंच चुके हैं। वरुण धवन शुक्रवार की शाम अपने परिवार के साथ अलीबाग पहुंचे।
 
इस शादी में बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स शामिल होने वाले हैं जिनमें सलमान खान और शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। खबरों के अनुसार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के प्लानर ही वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के प्लानर भी हैंl

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'क्रैक' के हिन्दी रीमेक में बॉलीवुड के इन स्टार्स में से किसी एक को देखना चाहते हैं मेकर्स