Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वरुण धवन की फैन हुई नाराज, दी नाताशा दलाल को मारने की धमकी

हमें फॉलो करें वरुण धवन की फैन हुई नाराज, दी नाताशा दलाल को मारने की धमकी
बॉलीवुड की हिट मशीन बन चुके वरुण धवन अपने फैंस के साथ हमेशा फ्रेंडली रहते हं। वरुण मौका मिलते ही फैंस के लिए टाइम निकालकर मिलते भी हैं। वरुण की गुडलुकिंग पर लाखों लड़कियां फिदा हैं। वरुण को हर रोज ना जाने कितने ही प्रपोजल सोशल मीडिया पर मिलते हैं।  हाल ही में वरुण धवन की एक फीमेल फैन ने जमकर हंगामा मचाया, इसकी वजह थी एक्टर का उनसे नहीं मिल पाना।


दरअसल वरुण धवन इन दिनों फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच उनसे मिलने एक फीमेल फैन पहुंच गई। लेकिन जब वरुण का मिलना नहीं हुआ तो वो नाराज हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि फीमेल फैन ने वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा को जान से मारने की धमकी दे डाली। 
 
webdunia
इस पूरे मामले के बारे में वरुण धवन की सिक्योरिटी टीम ने बताया कि वैसे तो वरुण सर हमेशा फैन से मिलते हैं। लेकिन बीते दिनों सर फिल्म प्रमोशन में बिजी हैं। इस वजह से उन्होंने मिलने से मना कर दिया। इस बारे में हमने उनकी फैन को बताया था लेकिन वो नहीं मानी। पहले तो उन्होंने धमकी दी कि वो खुद को नुकसान पहुंचाएगी। लेकिन जब कोई रिस्पांस नहीं मिला तो उन्होंने नताशा मैम को जान से मारने की धमकी दी। 
 
सिक्योरिटी ने बताया, फैंस हमेशा एक्टर्स के लिए बहुत अच्छा बर्ताव करते हैं। लेकिन जब ऐसा एग्रेसिव बर्ताव देखने को मिला तो हमें हैरानी हुई। सिक्योरिटी के उन्हें वहां से हटाने के बाद वो लगातार नताशा मैम को जान से मारने की धमकी देती रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि वरुण धवन की तरफ से जब तक स्टेटमेंट नहीं आता महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साइना नेहवाल बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं परिणीति चोपड़ा