Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वरुण धवन के साथ फिल्म बनाएंगे हिरानी... क्रिसमस 2019 पर होगी रिलीज

हमें फॉलो करें वरुण धवन के साथ फिल्म बनाएंगे हिरानी... क्रिसमस 2019 पर होगी रिलीज
फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी फिल्म 'संजू' बना रहे थे, जो कि एक्टर संजय दत्त की बायोपिक होगी। इसमें रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका निभाई है। फिल्म को रिलीज़ होने में वक़्त है और राजकुमार पहले से ही अपनी दूसरी फिल्म की तरफ आगे बढ़ गए हैं। 
 
सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इस फिल्म में वरुण धवन को कास्ट किया है और इसे लेकर वे जल्द ही काम शुरू करने वाले हैं। पहले उनकी फिल्म में विधु विनोद चोपड़ा को-प्रोड्यूसर थे, लेकिन इस फिल्म को वे अकेले ही प्रोड्यूस करने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल जनवरी के बीच में फ्लोर पर जाएगी और इसकी रिलीज़ 2019 के क्रिसमस पर होना है। 
 
वैसे अभी तक वरुण धवन और राजकुमार हिरानी की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। फिलहाल राजकुमार फिल्म 'संजू' पर ध्यान दे रहे हैं जिसमें रणबीर कपूर के अलावा सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्ज़ा जैसे कई कलाकार हैं। 

ALSO READ: सप्ताह के टॉप 10 हिंदी गाने
वरुण भी फिल्म 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' में लगे हुए हैं, इसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा भी हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म 'अक्टोबर' भी 13 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

26 जनवरी को बाहुबली 2 फिर होगी रिलीज?