Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वरुण धवन-कियारा आडवाणी की 'जुग जुग जियो' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर संग जमी नीतू कपूर की जोड़ी

Advertiesment
हमें फॉलो करें वरुण धवन-कियारा आडवाणी की 'जुग जुग जियो' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर संग जमी नीतू कपूर की जोड़ी
, रविवार, 22 मई 2022 (17:13 IST)
वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर की फिल्म 'जुग जुग जियो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से नीतू कपूर लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म की कहानी शादी और रिश्तों के ईर्द-गिर्द घूमती है। 

 
फिल्म की असल कहानी तलाक के बारे में हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। अनिल कपूर और नीतू कपूर वरुण धवन के पेरेंट्स का रोल निभा रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत में वरुण धवन और कियारा आडवाणी की शादी से होती है लेकिन, कुछ देर में ही दोनों तलाक लेने का फैसला करते हैं। 
 
वहीं वरुण धवन के पिता अनिल कपूर भी अपनी पत्नी नीतू कपूर भी तलाक लेने का प्लान बना रहे हैं। अब ये तलाक होंगे या नहीं इसका खुलासा 24 जून को होगा। 
 
जुग-जुग जियो में यूट्यूबर प्राजक्ता कोली और होस्ट मनीष पॉल भी नजर आ रहे हैं। प्राजक्ता कोली, जहां अनिल कपूर की गर्लफ्रेंड का रोल निभा रही हैं। वहीं, मनीष पॉल वरुण धवन के भाई के किरदार में हैं। जुग-जुग जियो को फिल्म गुड न्यूज के डायरेक्टर राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। 
 
इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन और वायकॉम 18 मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कान फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा था अहमद बेनाइसा की फिल्म का प्रीमियर, चंद घंटे पहले हो गया एक्टर का निधन