Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 15 April 2025
webdunia

फिल्म 'सनकी' में वरुण धवन निभाएंगे अपने करियर का सबसे मुश्किल किरदार, सामने आई डिटेल्स!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Film Sanki
, शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (11:33 IST)
वरुण धवन और साजिद नाडियाडवाला ने एक साथ मिलकर कुछ चर्चित प्रोजेक्ट्स में काम किया हैं। ढिशूम और जुड़वा-2 के बाद, साजिद नाडियाडवाला ने वरुण के साथ अपने तीसरे वेंचर की घोषणा की है, जिसका नाम 'सनकी' है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में वरुण धवन का क्या रोल होगा इस बारें में जानकारी सामने आई है।
 
 
खबरों के अनुसार इस फिल्म में वरुण धवन अपने करियर का सबसे मुश्किल रोल प्ले करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अपनी फिल्म सनकी में एक्टर एक ऐसे पुलिस कॉप का रोल प्ले कर सकते हैं जो दिव्यांग है। जिसका एक पैर चोटिल है।
 
यह फिल्म एक तमिल फिल्म की आधिकारिक रीमेक है। एक साजिद नाडियाडवाला ने सुपरहिट तमिल थ्रिलर ध्रुवंगल पथिनारू के आधिकारिक अधिकार खरीदे थे। सनकी उसी फिल्म का रीमेक है। वे पैन-इंडिया प्लेटफॉर्म के अनुरूप पटकथा को पसंद कर रहे हैं।
 
कहानी में दिखाया जाएगा कि वरुण एक काबिल पुलिस इंस्पेक्टर होते हैं जो एक मिशन में अपाहिज हो जाते हैं। अब उस अवस्था में भी वे कैसे मुश्किल-मुश्किल केस सॉल्व करते हैं, सनकी की कहानी उसी दिशा में आगे बढ़ेगी।
 
खबरों को अनुसार इस फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं। इससे पहले इन दोनों को साजिद की फिल्म 'ढिशूम' में एक छोटी भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म के एक गाने में वरुण और परिणीति साथ नजर आए थे।
 
वरुण के भेडिया और जुग-जुग जियो फिल्मों में काम करने के बाद निर्माताओं ने इस साल के अंत में फिल्म 'सनकी' की शूटिंग पर काम शुरू करने की योजना बनाई है। श्रीराम राघवन की फिल्म इक्कीस के लिए काम शुरू करने से पहले वरुण सनकी से जुड़ी ज्यादातर शूटिंग खत्म कर लेंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ooty Hill Station : विश्‍व प्रसिद्ध टॉप हिल स्टेशनों में से एक पहाड़ों की रानी ऊटी