Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शादी के बंधन में बंधे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, रात को होगा ग्रैंड रिसेप्शन

Advertiesment
हमें फॉलो करें शादी के बंधन में बंधे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, रात को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
, गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (18:14 IST)
बॉलीवुड की इस साल की सबसे चर्चित शादी संपन्न हो चुकी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों ने सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे लिए। 

 
कैटरीना और विक्की ने शादी मंडप में साथ फेरे लिए। मंडप को रजवाड़ा स्टाइल में बनाया गया है। कटरीना और विक्की चारों तरफ से शीशे में बंद है। इस मंडप को इस तरह डिजाइन किया गया, जिसकी फेसिंग मंदिर की ओर है।
 
कैटरीना और विक्की की शादी में दोनों के परिवार के अलावा कुछ खास मेहमान शामिल हुए। इस रॉयल शादी की बीते काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। फेरों के बाद इस न्यूलीवेड कपल ने परिवार के बड़ों आशीर्वाद लिया। 
 
webdunia
कैटरीना-विक्की कौशल की शादी में बरातियों और घरातियों ने जोधपुर से आई खास पगड़ी पहनी। बताया जा रहा है कि शादी के दौरान कैटरीना कैफ ने लाल रंग का जोड़ा और विक्की कौशल ने लाल रंग का साफ़ा और सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी। 
 
बताया जा रहा है‍ कि शादी के बाद आज देर रात कपल सिक्स सेंस फोर्ट में मेहमानों को एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देगा। इस रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच सकते हैं। अर्जुन कपूर शाम को राजस्थान पहुंच चुके हैं। वहीं अक्षय कुमार, सारा अली खान और आलिया भट्ट भी जल्द राजस्थान पहुंच सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रभास को मिला 2021 के टॉप ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी का खिताब