Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या सब्यासाची डिजाइन कर रहे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का जोड़ा?

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी का जोड़ा फैशन डिजाइनर सब्यासाची डिजाइन कर रहे हैं।

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्या सब्यासाची डिजाइन कर रहे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का जोड़ा?
, बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (12:50 IST)
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन बीते दिनों दोनों की सगाई की खबरें जमकर वायरल हुई थी। हालांकि कैटरीना और विक्की ने इसे महज अफवाह बताया था।

 
अब विक्की और कैटरीना की शादी को लेकर खबरें सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने रिलेशन को अगले लेवर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 
 
खबरों के अनुसार विक्की और कैटरीना ने अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी है। दोनों एक से दो महीने के भीतर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कैटरीना और विक्की की शादी के कपड़े मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यासाची डिजाइन कर रहे हैं। 
 
सब्यासाची बॉलीवुड के कई सेलेब्स की शादी का जोड़ा डिजाइन कर चुके हैं। वह बॉलीवुड के फेवरेट डिजाइनर है। वह दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, बिपाशा बसु और प्रियंका चोपड़ा समेत कई एक्ट्रेसेस के लिए दुल्हन का लिबास तैयार कर चुके हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल हाल ही में फिल्म 'सरदार उधम' में नजर आए थे। इस फिल्म को खूब सराहा जा रहा है। अब वह फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' में काम करते दिखाई देंगे। वहीं कैटरीना कैफ सूर्यवंशी, टाइगर 3, फोन भूत और जी ले जरा जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की कार के नंबर भी बयां करते हैं दोनों का खास रिश्ता, वायरल हो रही तस्वीर