Publish Date: Sun, 17 Oct 2021 (13:35 IST)
Updated Date: Sun, 17 Oct 2021 (13:37 IST)
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'सरदार उधम' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में विक्की की एक्टिंग की जमकर सराहना की जा रही है। वहीं विक्की कौशल की पर्सनल लाइफ भी काफी समय से चर्चा में हैं।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के अफेयर की खबरें लंबे वक्त से छाई हुई है। बीते दिनों दोनों की सगाई की खबरें भी जमकर वायरल हुई थी। हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं थी। अब विक्की ने कैटरीना कैफ के साथ अपने रोके की अफवाह पर बात की है।
विक्की कौशल से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि आपके रोका की खबर ने सोशल मीडिया काफी हंगामा किया था। आप सगाई कब कर रहे। इसपर एक्टर ने कहा कि यह खबर आपके दोस्तों द्वारा फैलाई गई थी। मैं जल्द ही सगाई कर लूंगा जब सही समय आएगा। उसका भी टाइम आएगा।
बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते रहते हैं। हाल ही में दोनों साथ में वेकेशन मनाने भी गए थे। हालांकि दोनों ने अभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।