Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

7 लगातार फ्लॉप... विद्या के करियर पर सवालिया निशान!

हमें फॉलो करें 7 लगातार फ्लॉप... विद्या के करियर पर सवालिया निशान!
पा, इश्किया, नो वन किल्ड जेसिका, द डर्टी पिक्चर और कहानी के बाद विद्या बालन का करियर उड़ान भर रहा था। बिना किसी सितारे के उन्होंने यह सफल फिल्में दी थी। शाहरुख खान ने तो विद्या को 'चौथा खान' कह दिया था, लेकिन अब हालात बिलकुल बदल गए हैं। 
 
विद्या बालन की पिछली 7 फिल्में असफल रही हैं। सिलसिला 2013 में रिलीज हुई 'घनचक्कर' से शुरू हुआ। इसके बाद शादी के साइड इफेक्ट्स (2014), बॉबी जासूस (2014), हमारी अधूरी कहानी (2015), तीन (2016), कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह (2016) और बेगम जान (2017) दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई। 
 
इन फिल्मों का निर्माण बड़े बैनर्स ने किया था। अच्छे निर्देशक इन फिल्मों से जुड़े थे। अलग किस्म की कहानियां थीं, बावजूद इन फिल्मों की असफलता ने विद्या के करियर पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
 
नि:संदेह विद्या बालन बेहतरीन अभिनेत्री हैं, लेकिन फिल्म निर्माता बॉक्स ऑफिस पर परिणाम को भी महत्व देता है। विद्या के पास 'तुम्हारी सुल्लु' नामक एकमात्र फिल्म है और अब आगे की राह उनके लिए मुश्किल हो गई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुरा और सुंदरियों से घिरे रहने वाले विजय माल्या का बॉलीवुड कनेक्शन