Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

52 साल की उम्र में विक्रम भट्ट ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं उनकी पत्नी श्वेतांबरी सोनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें 52 साल की उम्र में विक्रम भट्ट ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं उनकी पत्नी श्वेतांबरी सोनी
, बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (15:55 IST)
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट गुपचुप तरीके से दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी पत्नी का नाम श्वेतांबरी सोनी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी पिछले साल हुई है लेकिन‍ विक्रम भट्ट ने इसे सभी से‍ छिपाकर रखा।

 
हालांकि अब इस राज से पर्दा उठ चुका है। खबरों के अनुसार विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी सोनी ने पिछले साल लॉकडाउन में शादी की थी। अपनी इस शादी के बारे में उन्होंने कुछ रिश्तेदारों के अलावा ज्यादा किसी को नहीं बताया। उन्होंने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था।
 
वहीं अब विक्रम ने अपनी पत्नी श्वेताबंरी के जन्म‍दिन पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विक्रम ने अपनी पत्नी के लिए प्यार भरा पोस्ट लिखा और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
 
विक्रम भट्ट ने लिखा, तुमने मुझे अंदर से बाहर कर दिया और तुमने मुझे दिखाया कि जीवन किस बारे में है। केवल आप, इकलौता जिसने मेरा दिल चुरा लिया। मैं वह सब करना चाहता हूं जो मैं सिर्फ आपको दिखाने के लिए कर सकता हूं। आपको खुद को समझाएं, केवल आप। इकलौता जिसने मेरा दिल चुरा लिया, जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार।
 
बता दें कि विक्रम भट्ट की पहली शादी अदिति भट्ट से हुई थी। दोनों की एक बेटी कृष्णा है। हालांकि 1998 में दोनों ने तलाक ले लिया। जिसके बाद विक्रम ने सुष्मिता सेन और फिर अमीषा पटेल को लंबे समय तक डेट किया। हालांकि अब वो एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं। विक्रम की पत्नी श्वेतांबरी सोनी की बात करें तो वह मुंबई में ट्रिनिटी आर्ट गैलरी से जुड़ी हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुपर डांसर चैप्टर 4 : नीरजा तिवारी ने डांस और शो में अपने सफर को लेकर बताई दिल की बात