Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रितिक रोशन के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा खास तोहफा, 'विक्रम वेधा' के रीमेक से सामने आएगा फर्स्ट लुक

Advertiesment
hrithik roshan
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन 10 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस खास मौके पर रितिक के फैंस को एक तोहफा मिलने वाला है। दरअसल, साउथ की सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिन्दी रीमेक का फर्स्ट लुक 10 जनवरी को सामने आने वाला है।
 
फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिन्दी रीमेक का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म बॉलीवुड के रितिक रोशन के साथ सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रितिक रोशन 'वेधा' की भूमिका में दिखाई देंगे। 
 
रितिक रोशन ने हाल ही में इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग अबू धाबी में पूरी की है। फिल्म के बारे में अभी ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है।
 
इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर और गायत्री कर रहे हैं। ओरीजनल फिल्म 'विक्रम वेधा' को भी गायत्री और पुष्कर ने ही लिखा और निर्देशित किया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैटरीना कैफ की शादी को 1 महीना पूरा, पति विक्की कौशल संग तस्वीर शेयर करके कही यह बात