Publish Date: Tue, 18 Apr 2017 (19:26 IST)
Updated Date: Tue, 18 Apr 2017 (19:28 IST)
विनोद खन्ना को मुंबई स्थित अस्पताल में भर्ती हुए 18 दिन हो गए। शुरुआत के कुछ दिन यह बात उनके परिवार ने छिपा कर रखी, लेकिन जैसे ही एक फोटो वायरल हुआ सभी चिंतित हो गए। सलमान खान तो आधी रात अपने पसंदीदा हीरो से मिलने पहुंच गए।
कहा गया कि शरीर में पानी की कमी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन 18 दिनों तक इतनी छोटी सी बात के लिए कोई भर्ती रहता है क्या? विनोद खन्ना को कैंसर है, जैसी अफवाहें भी उड़ी, जिसकी किसी ने भी पुष्टि नहीं की
है।
बहरहाल, उनके स्वास्थ्य के बारे में ताजा खबर यह है कि वे ठीक हो रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है। बॉलीवुड के खबरचियों का कहना है कि उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स अब पहले की तुलना में बेहतर है, लेकिन डॉक्टर्स अभी भी उन्हें छुट्टी देने के मूड में नहीं हैं। वे थोड़ा इंतजार और करना चाहते हैं।
विनोद खन्ना के फैंस चिंतित है। उनकी बेहतरी के लिए दुआ कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही विनोद को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।