Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दु:खद खबर... विनोद खन्ना का निधन

Advertiesment
विनोद खन्ना
फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इससे फिल्म इंडस्ट्री में शोक छा गया। इस महीने की शुरुआत में विनोद खन्ना को अस्पताल में भर्ती किया गया था जिस बारे में किसी को खबर नहीं थी। अचानक एक फोटो वायरल हुआ जिसमें विनोद खन्ना बेहद कमजोर नजर आ रहे थे। इस फोटो को देख उनके फैंस चिंतित हो गए। इस पर उनके बड़े बेटे राहुल खन्ना ने कहा कि पानी की कमी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन इस बात पर किसी को यकीन नहीं हुआ। चर्चा होने लगी कि विनोद को कैंसर है। 
 
बाद में विनोद खन्ना के छोटे बेटे अक्षय खन्ना ने कहा कि उनके पिता की हालत सुधर रही है, लेकिन विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। 27 अप्रैल की सुबह विनोद ने मुंबई में आखिरी सांस ली। 
 
सत्तर के दशक में विनोद खन्ना का दबदबा था। उन्होंने खलनायक के रूप में अपना सफर शुरू किया और बाद में नायक बन कर छा गए। अमिताभ बच्चन और उनके बीच नंबर वन के सिंहासन के लिए मुकाबला था, लेकिन बाद में विनोद खन्ना ने संन्यास ले लिया और रजनीश के आश्रम चले गए। बाद में वे फिर फिल्म इंडस्ट्री में लौटे लेकिन पहले जैसी सफलता नहीं मिली। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाहुबली 2 : द कॉन्क्लूज़न ने एडवांस बुकिंग के मामले में तोड़ा दंगल का रिकॉर्ड