Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी के बाद विराट को मिला ससुराल से यह तोहफा

हमें फॉलो करें शादी के बाद विराट को मिला ससुराल से यह तोहफा
शादी के बाद विरुष्का अपने-अपने कामों में ज़रुर व्यस्त हो गए हैं लेकिन न्युली वेड कपल एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं। दोनों का रोमांस कम ही नहीं हो रहा है। इसी रोमांस को और बढ़ाने के लिए अनुष्का के पैरेंट्स ने भी कुछ किया है। 
 
अनुष्का के पैरेंट्स अपने दामाद विराट को बहुत प्यार करते हैं। हाल में उन्होंने अपने बेटी और दामाद के लिए एक बेहद रोमांटिक गिफ्ट लिया। यह एक प्यार की कविताओं की किताब थी। यही नहीं, यह बुक ऑथर तेजस्विनी दिव्या नाइक ने अनुष्का और विराट के नाम साइन की हुई थी। इतने प्यारे गिफ्ट के बाद और क्या चाहिए किसी को। एक ईवेंट में अनुष्का के पैरेंट्स ने अपने बच्चों के लिए यह गिफ्ट लिया। 

 
विराट और अनुष्का फैंस के अब तक के फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में इटली में अपने परिवार और खास दोस्तों के बीच शादी की। दिल्ली और मुंबई में दो अलग रिसेप्शन दिए जहां बॉलीवुड और क्रिकेट के अलावा कई हस्तियां शामिल हुईं। फिलहाल अनुष्का अपने प्रोजेक्ट्स पर और विराट अपने क्रिकेट मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका गए हुए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेस 3 में नहीं, यह होगी टाइगर ज़िंदा है के बाद सलमान की अगली फिल्म