Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वाणी कपूर चलाएंगी छुरियां

हमें फॉलो करें वाणी कपूर चलाएंगी छुरियां
एक्ट्रेस वाणी कपूर की डिमांड अब बढ़ रही है। हाल ही में खबर मिली थी कि उन्हें रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की डांस एक्शन फिल्म में लीड चुना गया है। इसके बाद खबर आई है कि उन्हें डायरेक्टर विशाल भारद्वाज भी उनकी अगली फिल्म में लेना चाहते हैं। 
 
वर्ष 2018 वाकई वाणी के लिए बेहतरीन साबित हो रहा है। कुछ समय पहले ही विशाल भारद्वाज ने अगली फिल्म 'छुरियां' का अनाउंसमेंट किया था। फिल्म 'छुरियां' दो बहनों की कहानी होगी जो बात-बात पर लड़ती हैं और एक-दूसरे को मार डालने के लिए छुरियां तक निकाल लेती हैं। 
 
छोटी बहन के किरदार के लिए उन्होंने कृति सेनन को फाइनल किया था। अब लगता है वाणी को उन्होंने बड़ी बहन के रोल के लिए ही चुना है। 
 
सूत्र के अनुसार विशाल ने वाणी से संपर्क किया है। विशाल को वाणी की दोनों फिल्मों में उनका काम पसंद आया और उन्हें लगता है कि उनमें एक अच्छी स्क्रीन प्रेसेंस है। वे मिले और उन्होंने काम करने के बारे में बात की। विशाल ने उन्हें अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने की बात कही है लेकिन उन्होंने अभी तक तय नहीं किया है कि वे कौनसी फिल्म में होंगी। 
 
सूत्र ने आगे बताया कि विशाल भारद्वाज प्रोड्युसर प्रेरणा अरोड़ा के साथ मिलकर चार फिल्में करने वाले हैं जिसमें वे को-प्रोड्युसर होंगे। इनमें से ही किसी एक फिल्म में वाणी को लीड के रूप में लिया जाना है। फिलहाल विशाल दीपिका पादुकोण और इरफान खान को लेकर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैडम तुसाद संग्रहालय में वरूण धवन