Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान और विशाल भारद्वाज की जोड़ी करेगी कमाल? निर्देशक बोले- यह कोलेबोरेशन होना ही चाहिए

Advertiesment
Vishal Bhardwaj Shahrukh Khan collaboration
बॉलीवुड फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' की सफलता का आनंद ले रहे हैं, लेकिन इस बीच उन्होंने एक ऐसी बात कह दी है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक इंटरव्यू के दौरान विशाल भारद्वाज ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान संग बात करने की अपनी इच्छा के बारे में बात की है। 
 
विशाल भारद्वाज ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से शाहरुख खान के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि 'ओ रोमियो' की मेकिंग के दौरान उन्होंने शाहरुख खान को एक कहानी भेजी थी। एएनआई संग बात करते हुए विशाल ने कहा, मुझे लगता है कि यह कोलेबोरेशन होना ही चाहिए। मैं साल में शाहरुख से कितनी बार, कितनी कहानियों के लिए बात करता हूं। वह हमेशा मेरे मैसेज का जवाब देते हैं, और वह एक प्यारे इंसान हैं। वह हमारे देश के सबसे बड़े चार्मर हैं। 
 
webdunia
विशाल भारद्वाज ने कहा, शाहरुख खान को कौन पसंद नहीं करता? मैं इसे ऐसे ही कहता हूं। हर कोई उन्हें पसंद करता है। और इंसान के तौर पर उनमें कुछ तो बहुत खूबसूरत बात होगी, जो उन्हें शाहरुख खान बनाती हैं। मैंने उन्हें ओ रोमियो के दौरान भी एक कहानी भेजी, और वो भी हमेशा बोलते हैं कि 'यार एक फिल्म तो होनी चाहिए जो हम दोनों को साथ में करनी चाहिए। 
 
जहां एक तरफ शाहरुख के साथ कोलेबोरेशन की चर्चा है, वहीं दूसरी तरफ शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस और क्रिटिक्स के बीच छाई हुई है। हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित यह फिल्म गैंगस्टर उस्तारा की कहानी है। फिल्म में नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया जैसे सितारों ने भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।
 
शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म 'किंग' की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में अगर विशाल भारद्वाज के साथ उनका प्रोजेक्ट फाइनल होता है, तो यह भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक लम्हा होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज से पहले भावनात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस, 55 पीड़ितों ने सुनाई अपनी सच्ची कहानी