Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस मौके पर सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स'

हमें फॉलो करें इस मौके पर सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स'

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 18 जनवरी 2023 (13:48 IST)
विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' साल 2022 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म को थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। वहीं अब यह फिल्म दोबारा थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। 

 
विवेक अग्निहोत्री ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट किया 'द कश्मीर फाइल्स 19 जनवरी - कश्मीरी हिंदू नरसंहार दिवस पर फिर से रिलीज हो रही है। यह पहली बार है जब कोई फिल्म साल में दो बार रिलीज हो रही है। अगर आपने ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं देखी थी तो अभी अपने टिकट बुक करें।'
 
बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' 111 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कम बजट की इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे दिग्गज कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
 
'द कश्मीर फाइल्स' का निर्देशन और लेखन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। इस फिल्म में 1990 में हुए कश्मीरी पंड़ितों के पलायन और नरसंहार की कहानी को दिखाया गया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मौनी रॉय अपने अगले प्रोजेक्ट से फैंस को कराया, यह क्या हो सकता है?