Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विवेक ओबेरॉय के घर बेंगलुरु पुलिस का छापा, जानिए क्या है मामला

हमें फॉलो करें विवेक ओबेरॉय के घर बेंगलुरु पुलिस का छापा, जानिए क्या है मामला
, गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (17:39 IST)
बॉलीवुड एक्टर विवेक  के घर पर बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की है। दोपहर एक बजे बेंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पहुंचे और छापेमारी की शुरुआत की। पुलिस विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अलवा के मामले की जांच कर रही है। 

 
विवेक ओबेरॉय का घर मुंबई के जुहू में है। छापेमारी को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आदित्य अलवा फरार है। हमें जानकारी मिली है कि अलवा उनके (विवेक ओबेरॉय) घर में छुपा है। आदित्य को ढूंढ़ने को लेकर यह छापेमारी है। मामले में कोर्ट से वारंट लिया गया है और क्राइम ब्रांच की टीम बंगलूरू से मुंबई पहुंची।
 
बेंगलुरु पुलिस ने आदित्य अलवा के घर पर भी तलाशी ली है। आदित्य अलवा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा के बेटे हैं। उन पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को कथित तौर पर ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप हैं। इस केस में क्राइम ब्रांच की टीम कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी सहित कुछ ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार कर चुकी है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा के बताया अपने नाम का मतलब