Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खलनायक का किरदार निभाएंगे विवेक ओबेराय

Advertiesment
विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय तमिल फिल्म में काम करने जा रहे हैं। वे तमिल फिल्मों के सुपर स्टार अजीत कुमार को नकारात्मक  रोल में टक्कर देने के लिए तैयार हैं। वह तमिल फिल्म 'विवेगम' में खलनायकी दिखाएंगे। इसके साथ ही फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट कंपनी में बनने वाली वेब सीरीज 'पावर प्ले' में भी वह नेगेटिव रोल में दिखाई देंगें।
बतौर खलनायक विवेक ने 2007 में आई 'शूट आउट एट लोखंडवाला' में 'माया डोलास' के गैंगस्टर रोल से क्रिटिक्स की वाहवाही बटोरी थी। विवेक ओबेरॉय ने बतौर हीरो और सर्पोटिंग एक्टर के रोल में कई किरदार निभाए  और उनके काम को भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सराहा भी गया।
 
वर्ष 2013 में आई 'कृष 3' में रितिक रोशन के अपोजिट उन्हें  एक मजबूत और नेगटिव किरदार के लिए कास्ट किया गया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर अवॉर्ड के लिए नामित भी किया गया था।(वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पर्यटन : बेवर्ली हिल्स के शीर्ष 10 सेल्फी स्पॉट