Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केके के साथ मौत के चंद घंटे पहले क्या हुआ, क्या अस्पताल ले जाने में देरी हुई?

Advertiesment
हमें फॉलो करें KKPassesAway
, बुधवार, 1 जून 2022 (11:47 IST)
सिंगर केके की मौत से सभी हतप्रभ है। 53 वर्षीय यह गायक कोलकाता में परफॉर्म कर रहा था। अचानक तबियत बिगड़ी और चंद मिनटों में हालात इतने बेकाबू हो गए कि वे दुनिया से ही चल बसे। जिसने यह बात सुनी दंग रह गया। फिल्म संगीत इंडस्ट्री पर तो मानो कहर टूट गया। लता मंगेशकर, बप्पी लाहिरी सहित कुछ लोगों ने पिछले कुछ दिनों में अलविदा कहा है।
 
केके से जुड़े लोगों का कहना है कि वे कोलकाता में परफॉर्म कर रहे थे। 8.30 पर उन्हें महसूस हुआ कि उनकी तबियत खराब हो रहा ही है। इस पर उन्होंने होटल लौटने का निश्चय किया। 
 
होटल पहुंचने पर वे सीढ़ी चढ़ रहे थे और उनकी तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई और वे सीढ़ियों से गिर पड़े। संभवत: इस वजह से उन्हें चेहरे और सिर पर चोट आई। 
 
केके की बिगड़ती हालत देख उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक उन्हें 10 बजे अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 
 
क्या अस्पताल ले जाने में हुई देरी? 
क्या केके को होटल जाने के बजाय अस्पताल ले जाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी? यह सवाल सबकी जुबां पर है। केके को परफॉर्मेंस के दौरान ही लगा कि उनकी तबियत ठीक नहीं है। ऐसे में वे होटल जाने के बजाय अस्पताल जाने का निर्णय लेते तो उनका इलाज शुरू हो सकता था और उनकी जान भी बचाई जा सकती थी।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केके ने की थी अपनी मौत के 9 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट