Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब बॉलीवुड हस्तियों ने एकदूसरे के खिलाफ जमकर उगला जहर

Advertiesment
हमें फॉलो करें when
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ आपस में एकदूसरे के कितने करीब हैं या इनमें हैं कितनी दूरियां, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हैं। सालों तक एकदूसरे के दुश्मन बने रहे कई सेलेब्रिटीज आज बढ़िया दोस्त हैं। वहीं कुछ सेलेब्रिटिज़ कभी थे एकदूसरे के दोस्त और आज नहीं हैं बोलचाल भी। 

 
इनमें कई कपल भी शामिल हैं। आप भी जान लीजिए कुछ ऐसी सनसनीखेज बातें, जो बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने आपस में बोलीं। ये ऐसी बातें हैं जिन पर भरोसा करना आपके लिए मुश्किल होगा परंतु बॉलीवुड के चहेते कलाकारों ने कही हैं। चाहे प्रियंका चोपड़ा हो, या दीपिका पादुकोण खुले हैं राज़ और लगे हैं आरोप... 
 
1. जब प्रियंका चोपड़ा ने साधा करीना कपूर खान पर निशाना। 
 
अगर आपके पास नेशनल अवार्ड नहीं है तो मुझे लगता है अंगूर खट्टे हैं। 
 
2. आशुतोष गवारीकर का प्रियंका चोपड़ा के नेशनल अवार्ड जीतने पर किया गया कमेंट। 
 
"मुझे समझ नहीं आता कि प्रियंका तुम्हें अवार्ड कैसे मिल गया जब ऐश्वर्या भी जोधा-अकबर ने लिए नामांकित थी।" 
 
3. जया बच्चन सलमान खान और शाहरूख खान के झगड़े के बारे में। 
 
"मैंने शाहरूख को चांटे मार दिए होते अगर उसने ऐश्वर्या के बारे में कुछ गलत बोला होता तो।" 

webdunia
 
4. सोनम कपूर अभिनय और अभिनेताओं के बारे में।
 
"क्योंकि आप बदसूरत हो, इसका ये मतलब नहीं कि आप बढ़िया एक्टर हो गए।" 
 
5. आमिर खान की चौंकानेवाली ब्लॉग पोस्ट 2008 में। 
 
"शाहरूख मेरे पैर चाट रहा है और मैं उसे बिस्किट खिला रहा हूं... इससे पहले की आप कुछ भी अंदाजा लगाएं, मैं अपने कुत्ते की बात कर रहा हूं।" 
 
6. सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर के बारे में। 
 
"मैं रणबीर कपूर को बहुत सारे कंडोम गिफ्ट करना चाहूंगी क्योंकि वह इन्हें बहुत इस्तेमाल करता है।" 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान-अक्षय की फिल्म से अजय देवगन नाराज!