Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए कौन हैं एआर रहमान की बेटी खतीजा के मंगेतर रियासदीन शेख मोहम्मद?

हमें फॉलो करें जानिए कौन हैं एआर रहमान की बेटी खतीजा के मंगेतर रियासदीन शेख मोहम्मद?
, सोमवार, 3 जनवरी 2022 (12:21 IST)
मशहूर संगीतकार एआर रहमान की बड़ी बेटी खतीजा ने हाल ही में अपनी सगाई का ऐलान किया है। खतीजा रहमान ने 29 दिसंबर को अपने जन्मदिन पर सगाई की लेकिन इसकी जानकारी उन्होंने 2 जनवरी को दी। 

 
खतीजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने मंगेतर रियासदीन शेख मोहम्मद के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मुझे यह बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है की, ईश्वर के आशीर्वाद से मेरी सगाई उद्यमी और ऑडियो इंजीनियर रियासदीन शेख मोहम्मद के साथ हुई। मेरी सगाई मेरे जन्मदिन के दिन 29 दिसंबर को मेरे परिवार और प्रियजनों की मौजूदगी में हुई। 
 
इस कोलाज में एक तरफ खतीजा पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने अपनी ड्रेस से मैचिंग का मास्क लगा रखा है। वहीं दूसरी तरफ उनके मंगेतर मंगेतर रियासदीन शेख मोहम्मद नजर आ रहे हैं। 
 
कौन है खतीजा रहमान के मंगेतर 
रियासदीन शेख मोहम्मद पेशे से एक ऑडियो इंजीनियर हैं। वो लाइव साउंड इंजीनियर भी हैं जो कॉन्सर्ट टूर में अपना हुनर दिखाते हैं। रियासदीन देश और दुनिया के लाइव कॉन्सर्ट में म्यूजिशियन की टीम के साथ होते हैं। वह अपने एआर रहमान के साथ भी काम कर चुके हैं।
 
बता दें कि खतीजा अपने पिता की तरह एक सिंगर हैं। उन्होंने पिछले साल कृति सेनन की फिल्म 'मिमी' के गाने 'रॉक ए बाय बेबी' में अपनी आवाज दी थी। इस गाने में उनके पिता ने संगीत दिया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा : द राइज' का धमाका, 300 करोड़ का किया कलेक्शन