Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आशिकी स्टार राहुल रॉय की बहन प्रियंका कभी थीं मॉडल, ब्रह्मचारिणी बन बदल चुकी हैं नाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahul Roy sister

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 7 अप्रैल 2025 (11:55 IST)
एक्टर राहुल रॉय फिल्म 'आशिकी' से रातों-रात स्टार बनकर सामने आये थे। इस फिल्म के बाद उन्हें 'आशिकी बॉय' का टाइटल भी मिला। हालांकि उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा और राहुल रॉय जल्द ही इंडस्ट्री से गायब हो गए। लेकिन आज हम राहुल रॉय नहीं बल्कि उनकी बहन के बारे में बताने वाले हैं। 
 
राहुल रॉय की बहन पिया ग्रेस रॉय उर्फ प्रियंका रॉय एक वक्त हाई-फाई मॉडल हुआ करती थीं। कभी मॉडलिंग की दुनिया का फेमस नाम प्रियंका अब ब्रह्मचारिणी बन चुकी हैं। प्रियंका अब पूरी तरह से भगवान की भक्ति में डूबी रहती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपना नाम तक बदल लिया है। 
 
webdunia
प्रियंका रॉय अब हरि मां बन चुकी हैं। उन्होंने अपनी वेशभूषा भी ब्रह्मचारिणी जैसी अपना ली है। प्रियंका ने साल 2020 में रोमीर सेन संग शादी रचाने के बाद शोबिज की दुनिया को छोड़ दिया था। हालांकि ब्रह्मचारिणी बनने के बाद भी रोमीर उनके साथ ही नजर आते हैं। 
 
हरि मां उर्फ प्रियंका एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं। उन्होंने अपने बायो में लिखा है कि वह एक ब्रह्मचारिणी और दार्शनिक है, जो कि आध्यात्मिक गाने लिखती और सुनाती हैं। 
 
webdunia
बता दें कि प्रियंका पहले एक मॉडल और बिजनेसवुमन हुआ करती थीं। वह मार्शल आर्ट्स और डांस में भी ट्रेंड हैं। प्रियंका फिटनेस ट्रेनर भी रह चुकी हैं। प्रियंका, राहुल की अडोप्टेड बहन है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मनोज कुमार की प्रेयर मीट में फीमेल फैन पर भड़कीं जया बच्चन, हाथ झटक कर लगाई फटकार