sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कौन हैं रोशनी वालिया, अजय देवगन के साथ सन ऑफ सरदार 2 में आएंगी नजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Son of Sardar 2

WD Entertainment Desk

, रविवार, 27 जुलाई 2025 (13:50 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। फिल्म में मृणाल ठाकुर फीमेल लीड में नजर आएंगी। इसी के साथ ही रोशनी वालिया भी अहम किरदार में हैं। 
 
webdunia
ट्रेलर में रोशनी वालिया की झलक देखने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये हैं कौन? 23 साल की रोशनी वालिया ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अब वह 'सन ऑफ सरदार 2' से बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। 
 
webdunia
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्मीं रोशनी वालिया ने महज 7 साल की उम्र में अपना पहला एडवरटाइजमेंट किया था। यहीं से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। रोश‍नी ने 2012 में 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। 
 
webdunia
इसके बाद वह कई टीवी सीरियल में दिखीं। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उन्होंने महाराणा प्रताप में नन्ही राजकुमारी अजबदे का रोल भी निभाया था। वह बालिका वधू: कच्ची उम्र के पक्के रिश्ते, देवों के देव महादेव जैसे कई फेमस सीरियल में भी दिख चुकी हैं।
 
webdunia
रोशनी वालिया साल 2012 में रिलीज 'माई फ्रेंड गणेशा 4' में नजर आई थीं। वह कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' में भी काम कर चुकी हैं। साल 2019 में रोशनी की फिल्म 'आई एम बन्नी' रिलीज हुई थी, जिसकी 2021 में कान फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग की गई। 
 
webdunia
फिल्मों और सीरियल के साथ ही रोशनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर रोशनी वालिया के 3.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करोड़ों की मालकिन कृति सेनन रहती हैं किराए के घर में, इस सुपरस्टार की हैं किराएदार