Publish Date: Sun, 28 Mar 2021 (14:23 IST)
Updated Date: Sun, 28 Mar 2021 (14:29 IST)
दीपिका पादुकोण ने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की राम लीला, बाजीराव-मस्तानी और पद्मावत जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। मेकर और एक्ट्रेस की इस पॉपुलर जोड़ी को जादू भंसाली दोबारा अपनी फिल्म में दोहराना चाहते थे। इसलिए उन्होंने दीपिका को संपर्क किया था। लेकिन खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
खबरों के मुताबिक संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण को उनकी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में एक आइटम नंबर के लिए अप्रोच किया था। लेकिन दीपिका ने स्पेशल परफॉर्मेंस देने से मना करा दिया। इसके बाद भंसाली ने अपने एक और प्रोजेक्ट जिसका नाम हीरा मंडी है, इसमें बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट करने का प्रस्ताव दिया। मगर इस बार भी दीपिका ने काम करने से मना कर दिया।
एक के बाद एक दो प्रोजेक्ट के लिए इस तरह दीपिका पादुकोण का मना करना भंसाली को अखर रहा है। वे इस बात से नाराज हैं कि दीपिका के साथ उनकी बांडिंग अच्छी होने के बावजूद उन्होंने काम करने से इंकार कर दिया। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों के बीच तब से बातचीत नहीं हुई है।
संजय भंसाली दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ एक और फिल्म बनाने वाले हैं, जिसका नाम 'बैजू बावरा' है। इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होनी थी। मगर भंसाली और दीपिका के बीच छिड़े इस कोल्ड वॉर का असर शूटिंग पर भी पड़ सकता है। हालांकि भंसाली के करीबी सूत्र का कहना है कि वे इन दिनों गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर बिजी हैं इसलिए दीपिका से बात नहीं कर रहे हैं।