Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'धोनी' फिल्म से धोनी के भाई को क्यों कर दिया गायब?

हमें फॉलो करें 'धोनी' फिल्म से धोनी के भाई को क्यों कर दिया गायब?
एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। धोनी के प्रशंसक फिल्म देखने के लिए टूट पड़े हैं और धोनी का नाम ही दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींच रहा है। 

 
ज्यादातर लोगों को यह फिल्म पसंद आई है। कुछ को छोटी-मोटी शिकायतें भी हैं, जैसे- धोनी के जीवन के कुछ पहलू छोड़ दिए गए हैं, जैसे, जवाब नहीं मिलता कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अचानक अलविदा क्यों कहा,  इसी तरह धोनी के भाई नरेन्द्र सिंह धोनी का फिल्म में कहीं भी जिक्र नहीं है। 

 
धोनी का बचपन भी दिखाया गया है, लेकिन उनके साथ उनकी बहन को ही दिखाया गया है। जब धोनी बड़े होते हैं, तो भी बहन साथ दिखती हैं। बहन की यह भूमिका भूमिका चावला ने निभाई हैं जो 'तेरे नाम' नामक सुपरहिट फिल्म में सलमान खान की नायिका रह चुकी हैं, लेकिन भाई का कोई अता-पता नहीं है। जिन्हें नहीं पता है कि धोनी का कोई भाई है, वे तो फिल्म देख यही समझेंगे कि धोनी की केवल एक बहन ही है। 
आखिर धोनी के भाई को फिल्म में जगह क्यों नहीं मिली? पता चला है कि धोनी के परिवार का नरेन्द्र सिंह धोनी से कोई भी सम्पर्क अब बाकी नहीं रहा है। वर्षों पहले ही उनसे संबंध समाप्त कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि नरेन्द्र अब राजनीति में उतर चुके हैं। वे पत्नी और दो बच्चों के साथ रांची में ही रहते हैं। 
 
यह भी कहा जा रहा है कि धोनी के परिवार और नरेन्द्र धोनी में मनमुटाव है इसीलिए उन्हें बायोपिक में उनका कोई उल्लेख नहीं किया गया है। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिजीत ने करण को कहा मिसेस करण जौहर खान