Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉडीगार्ड ने फैंस के साथ किया बुरा व्यवहार, केजीएफ स्टार को आया गुस्सा, वीडियो वायरल

हमें फॉलो करें बॉडीगार्ड ने फैंस के साथ किया बुरा व्यवहार, केजीएफ स्टार को आया गुस्सा, वीडियो वायरल
, शनिवार, 21 मई 2022 (15:13 IST)
साउथ सुपरस्टार यश ने 'केजीएफ' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। यश के दुनियाभर में लाखों चाहने वाले हैं, यहीं वजह है कि वह जहां भी जाते हैं फैंस उन्हें घेर लेते हैं। यश भी अपने फैंस से मुस्कराकर मिलते हैं।

 
अब यश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने बॉडीगार्ड को डांटते दिख रहे हैं। दरअसल, यश अपने बॉडीगार्ड द्वारा फैंस के साथ बुरा बर्ताव करने की वजह से उन्हें डांट रहे हैं।
 
वायरल हो रहे वीडियो में यश अपने फैंस से घिरे दिखाई दे रहे हैं। यश के बॉडीगार्ड उनकी सुरक्षा के लिए पास खड़े नजर आ रहे हैं। जब फैंस यश के साथ तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए उनके पास आते हैं तो बॉडीगार्ड उनके साथ काफी बुरा बर्ताव करते हैं। जिसके बाद अभिनेता डांट लगाते हैं।
 
सोशल मीडिया पर यश का यह वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज के बाद अब फैंस यश की केजीएफ 3 का इंतजार करने लगे हैं। हालांकि यह फिल्म कब बनेगी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जैस्मिन भसीन के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे अली गोनी! एक्टर बोले- बस इनविटेशन कार्ड बांटने बाकी