Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भोजपुरी फिल्म निर्माता अभय सिन्हा की कंपनी यशी फिल्म्स लंदन करेगी 12 फिल्मों का निर्माण

Advertiesment
हमें फॉलो करें bhojpuri film
, शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (16:24 IST)
भोजपुरी फिल्म निर्माता अभय सिन्हा की कंपनी यशी फिल्म्स जल्द ही लंदन में 12 फिल्मों का निर्माण करने जा रही है। अभय सिन्हा की इन फिल्मों में पावर स्टार पवन सिंह, प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी के साथ कई अन्य कलाकार होंगे।

 
अभय सिन्हा ने बताया कि पवन सिंह की तीन, प्रदीप पांडेय चिंटू की तीन, रितेश पांडेय की दो, अरविंद अकेला कल्लू की दो फिल्में होंगी। उन्होंने बताया कि कई सारे वीडियो एल्बम की भी शूटिंग लंदन में होंगी, जिसमें भोजपुरी के कई दिग्गज गायक कलाकार जाएंगे। 
 
इन 12 फिल्मों की शूटिंग के लिए निर्देशक रजनीश मिश्रा, प्रेमांशु सिंह, अनंजय रघुराज, संतोष मिश्रा, इश्तियाक शेख बंटी, विष्णु शंकर बेलु जैसे निर्देशकों के साथ डीओपी प्रमोद पांडेय, वासु, महेश वेंकट लंदन जा रहे हैं।
 
अभय सिन्हा ने बताया कि काजल राघवानी, स्मृति सिन्हा, अनारा गुप्ता, प्रियंका रेवड़ी, हर्षिका पुनिचा, सहर अफ्शा, पिरान्हा रेवाड़ी और पूजा चौरसिया समेत अन्य कई अभिनेत्रियां भी लंदन जा रही हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं 'तारक मेहता' की दयाबेन? इन तस्वीरों से लग रहे कयास