Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'ये है मोहब्बतें' एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई

हमें फॉलो करें 'ये है मोहब्बतें' एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई
, शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (14:45 IST)
टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने अपने बॉयफ्रेंड हसन सरताज से सगाई कर ली है। उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।
 
शिरीन और हसन की सगाई में सिर्फ परिवार के अलावा करीबी लोग शामिल हुए। शिरीन मिर्जा ने हाल ही में दिल्ली बेस्ट आईटी शख्स हसन सरताज के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी। 
 
webdunia
शिरीन मिर्जा को फरवरी 2021 में हसन सरताज से प्रपोजल मिला था। खबरों के अनुसार शिरिन और हसन पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर मिले थे और दोनों के बीच बातचीत तब शुरू हुई जब शिरीन चार्जर ढूंढ़ रही थीं।
 
webdunia
एकता कपूर के टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें शो में शिरीन मिर्जा ने दिव्यांका त्रिपाठी की ननद सिम्मी का किरदार निभाया था जिससे उनको खूब लोकप्रियत मिली। वह ढाई किलो का प्रेम, 24, ये कहां आ गए हम और ये है आशिकी जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'बेल बॉटम' का पहला गाना 'मरजावां' हुआ रिलीज, वाणी कपूर संग रोमांस करते नजर आए अक्षय कुमार