Publish Date: Wed, 23 Sep 2020 (15:57 IST)
Updated Date: Wed, 23 Sep 2020 (15:59 IST)
टीवी शो 'ये रिश्ते हैं प्यार के' जल्द ही बंद होने वाला है। हाल ही में इसकी जानकारी दी गई। शो के ऑफएयर होने से फैंस काफी निराश हैं। यहां तक कि फैंस ने चैनल और मेकर्स से शो के एक्सटेंशन की अपील की थी। अब इस शो को लेकर नई खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि शो का दूसरा सीजन लाया जाएगा, जो अगले साल लॉन्च हो सकता है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि कम टीआरपी के चलते शो को बंद करने का फैसला किया है। इस बीच आईपीएल, बिग बॉस 14 और केबीसी 12 जैसे शुरू होने वाले हैं।
ऐसे में आपसी सहमति से पाया गया कि शो की टीआरपी में उछाल के बेहद कम चांस है। यह वजह है कि मेकर्स ने शो को ऑफ एयर करने का निर्णय लिया गया है। इस मीटिंग में ये रिश्ते हैं प्यार के सीजन 2 पर भी बात हुई. जिसे शायद अगले साल लाया जाए।
गौरतलब है कि ये रिश्ते हैं प्यार के में शहीर शेख, रिया शर्मा, कावेरी प्रियम, अविनाश मिश्रा समेत अन्य सितारे अहम भूमिका निभा रहे हैं। शहीर शेख, रिया और कावेरी ने शो के बंद होने की खबरों पर हैरानी जाहिर की थी। सभी स्टार्स इस महीने तक शो के लिए शूट करेंगे।
शो ये रिश्ते हैं प्यार के का लास्ट एपिसोड 17 अक्टूबर को टेलीकास्ट किया जाएगा। इस शो की जगह अब फैंस साथ निभाना साथिया 2 देख पाएंगे। जानकारी के अनुसार, यह शो 19 अक्टूबर से शुरू हो सकता है।