Publish Date: Fri, 06 Nov 2020 (11:13 IST)
Updated Date: Fri, 06 Nov 2020 (11:16 IST)
युविका चौधरी और प्रिंस नरूला टीवी की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। हाल ही में खबरें सामने आईं कि दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।
दरअसल, युविका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पिंक अनारकली सूट पहना हुआ है। इसे देखकर कई लोगों ने अनुमान लगाया कि युविका प्रेग्नेंट है। युविका चौधरी के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखकर लोगों को लगा कि एक्ट्रेस अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट कर रही हैं।
इसके चलते सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें आने वाले नन्हें मेहमान के लिए बधाइयां देना शुरू कर दिया। अब युविका ने इन खबरों की सच्चाई बताई है। एक इंटरव्यू के दौरान युविका ने कहा, 'मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। मैं अभी- अभी कोविड-19 से ठीक हुई थी जब मुझे डेंगू के लिए अस्पताल जाना पड़ा। मैं अभी पूरी तरह ठीक भी नहीं हुईं हूं और इस तरह की अफवाहों से हैरान हूं।'
युविका ने कहा कि वो बच्चा चाहती हैं और हो सकता है कि यह ज्यादा दूर ना हो। यह जब होना होगा तब हो जाएगा, लेकिन बाद में।'
वहीं, अपने आउटफिट को लेकर युविका ने कहा कि शायद किसी एंगल से उनका बेबी बंप लग रहा हो, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है। पति प्रिंस नरूला के बारे में बात करते हुए युविका ने कहा कि वह उनके साथ पंजाब से मुंबई आए हैं। दोनों ने साथ में करवा चौथ मनाया।
बता दें कि प्रिंस बिग बॉस के घर में युविका से मिले थे। उन्होंने शो में ही युविका को प्रपोज भी किया था। इसके बाद दोनों 12 अक्टूबर 2018 को शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और साथ में फोटोज व वीडियो शेयर करते रहते हैं।