Publish Date: Sat, 02 Dec 2023 (16:34 IST)
Updated Date: Sat, 02 Dec 2023 (16:36 IST)
Comedian Zakir Khan: स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह अपने मस्त-मौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वहीं अब प्राइम वीडियो ने जाकिर खान के अगले शो मन पसंद की घोषणा की है, जो 7 दिसंबर से एक्सक्लूसिवली इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करेगा।
ओएमएल द्वारा निर्मित 'सख्त लौंडा' लेटेस्ट शो में, जो भारत के सबसे मजेदार और एंटरटेनिंग स्टैंड-अप कॉमेडियन में से एक के रूप में पहचाने जाते हैं, अपने अनुभवों, दोस्ती, रिश्तों और उनके बीच होने वाली टकरार की अनोखी कहानियों के जरिए एंटरटेन करने का वादा करते हैं जो एक दुर्भाग्यपूर्ण गोवा यात्रा के दौरान हुई।
कॉमसीस्तान और तथास्तु को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद, मन पसंद जाकिर खान का सबसे नया शो होगा जो दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर आएगा।
बता दें कि बतौर कॉमेडियन करियर की शुरुआत करने वाले जाकिर खान अभिनय की दुनिय में भी कदम रख चुके हैं। उन्होंने चाचा विधायक हैं हमारे, ढिंढोरा जैसी कई सीरीज में काम किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें