Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ज़रीन खान की कार से टकराकर बाइक सवार की मौत, ज़रीन भी अस्पताल में भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें ज़रीन खान की कार से टकराकर बाइक सवार की मौत, ज़रीन भी अस्पताल में भर्ती
फिल्म एक्ट्रेस ज़रीन खान की कार टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। यह घटना गोआ के मापूसा इलाके में 12 दिसम्बर की शाम करीब 6.30 पर हुई। 
 
गोआ में ज़रीन छुट्टियां मनाने आई हुई हैं। शाम को वे अपनी कार से घूमने के लिए निकलीं। इसी दौरान बाइक सवार नितेश गोरल (30) से उनकी कार की टक्कर हो गई। 
 
बताया जा रहा है कि कार की गति तेज थी। साथ ही नितेश ने हेलमेट भी नहीं पहना था। नितेश की मौके पर ही मौत हो गई।
 
ज़रीन खान को भी चोटें आईं। उन्हें पणजी स्थिति अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनकी स्थिति अब बेहतर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कपिल शर्मा बंधे शादी के बंधन में, पत्नी गिन्नी के साथ सामने आई फोटो