Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ज़रीन ने ली कंगना की जगह

Advertiesment
हमें फॉलो करें ज़रीन ने ली कंगना की जगह
'हेट स्टोरी 3' की सफलता का फायदा ज़रीन खान को मिलने लगा है। हाल ही में उन्हें एक फिल्म 'डिवाइन लवर्स' मिली है। खास बात तो यह है कि उन्हें कंगना रनौट की जगह चुना गया है। क्या कंगना की जगह ज़रीन ले पाएंगी, यह अहम सवाल है क्योंकि कंगना अपने अभिनय की धाक जमा चुकी है, जबकि ज़रीन को अपने आपको अभी साबित करना है। 
'डिवाइन लवर्स' का निर्देशन साई कबीर कर रहे हैं। फिल्म में इरफान खान भी हैं। कंगना को तारीख की समस्या के चलते फिल्म से अलग होना पड़ा। साई कबीर के अनुसार उन्हें एक पठानी रूप वाली लड़की चाहिए थी और ज़रीन इसके लिए उपयुक्त लगीं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपिका या प्रियंका : कौन बनेगी बॉण्ड गर्ल?