Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अण्णा हजारे के समर्थन में बॉलीवुड सितारे

Advertiesment
हमें फॉलो करें अण्णा हजारे के समर्थन में बॉलीवुड सितारे
अण्णा हजारे को जहां करोड़ों देशवासियों का समर्थन मिल रहा है वहीं बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं है। ट्विटर के जरिये उन्होंने मोर्चा संभाल लिया है। वे न केवल अण्णा के साथ है बल्कि उन्होंने अण्णा की गिरफ्तारी का भी विरोध किया है।

बिपाशा बसु ने कहा है कि उस भ्रष्टाचार रूपी राक्षस को मिटाने के लिए जो हमारे देश को खा रहा है अण्णा का समर्थन जरूरी है।

मिनिषा लांबा भी काफी नाराज नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा है ‘अण्णा की गिरफ्तारी के जरिये हम दुनिया को ये बता रहे हैं कि हम कितने शक्तिशाली हैं। इंडिया नॉट शाइनिंग।

अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी भी नाराज हैं। उन्होंने ट्वीट किया है ‘अण्णा हजारे की गिरफ्तारी की जितनी भर्त्सना की जाए कम है। शांतिपूर्वक विरोध करने का सबको अधिकार है।‘

संगीतकार विशाल (शेखर) ने तो अण्णा की गिरफ्तारी को सरकार की बहुत बड़ी गलती बताया है। उन्होंने इसे तानाशाही बताया है।

आर माधवन ने कहा है कि सरकार डर गई है और इसीलिए उन्होंने इस तरह के कदम उठाए हैं।

शेखर कपूर ने ट्वीट किया है ‘यदि अण्णा को शांतिपूर्वक अनशन नहीं करने दिया जा रहा है तो यह प्रजातंत्र नहीं है।

फरहान अख्तर के मुताबिक अण्णा की गिरफ्तारी असंवैधानिक है। दिया मिर्जा का कहना है कि सरकार ने अण्णा को और बड़ा हीरो बना दिया है।

अनुपम खेर और अनुराग कश्यप ने भी इसकी तीखी आलोचना की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi