अभय देओल को लेकर एकता कपूर एक फिल्म बना रही है जिसका कामचलाऊ नाम रखा गया ‘शादी ऑफ द डेड’। एकता इस नाम से खुश नहीं थी। उन्होंने अपनी यूनिट को चैलेंज देकर कहा कि उनका सुझाया नाम यदि पसंद आया तो वे उसे इनाम देंगी।
WD
अभय देओल ने चैलेंज को स्वीकारा और ‘रॉक द शादी’ नाम सुझाया जो एकता को पसंद आया। अब फिल्म को इसी नाम से पुकारा जाएगा।
फिल्म में अभय और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी है और यह फन-जाबी फिल्म है। जबरदस्त हास्य इस फिल्म में देखने को मिलेगा। जब फिल्म के प्रवक्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया ‘शादी ऑफ द डेड वर्किंग टाइटल था। एकता ने सभी को चुनौती देकर नया नाम सुझाने को कहा और अभय का रॉकिंग टाइटल सभी को पसंद आया।