Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमर अकबर एंथनी का बनेगा रिमेक

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमर अकबर एंथोनी
सत्तर के दशक में बनी मनमोहन देसाई की सुपरहिट फिल्म अमर अकबर एंथोनी की रिमेक अब ब्रिटेन में बनाई जा रही है। वर्ष 1977 में प्रदर्शित फिल्म अमर अकबर एंथोनी की रिमेक को इस बार ब्रिटेन के जाने माने निर्देशक अतुल मल्होत्रा अंग्रेजी मे बनाने जा रहे हैं, हालांकि इस बार फिल्म का नाम अमर अकबर एंथोनी न होकर अमर अकबर एंड टोनी होगा। बताया जाता है इस फिल्म के लिए कलाकारों का चयन कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1977 में रिलीज हुई अमर अकबर एंथोनी मे विनोद खन्ना .ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन ने अमर, अकबर और एंथोनी का किरदार निभाया था। इस फिल्म मे परवीन बॉबी, नीतू सिंह और शबाना आजमी की भी मुख्य भूमिका थी। इस फिल्म के रिमेक की बात सुनकर शबानी आजमी ने रोमांचित होकर कहा ’अब वो दिन आ गए जब वे हमारी फिल्मों के रिमेक बना रहे हैं, वाह।‘(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi