इनकार, मुंबई मिरर और बंदूक के बॉक्स ऑफिस पर बुरे हाल
अठारह फरवरी को तीन फिल्में (इनकार, मुंबई मिरर और बंदूक) रिलीज हुईं। तीनों फिल्मों की खराब ओपनिंग से बॉलीवुड में निराशा छा गई। सबसे ज्यादा उम्मीद ‘इनकार’ से थी। अर्जुन रामपाल और चित्रांगदा सिंह जैसे परिचित चेहरे होने के बावजूद पहले दिन फिल्म के कलेक्शन बेहद कम थे। मल्टीप्लेक्स हॉल सुबह के शो में दस से पन्द्रह प्रतिशत तक भरे थे। शाम और रात के शो का भी यही हाल था। पहले दिन फिल्म के कलेक्शन दो करोड़ से भी कम रहेंगे। शनिवार और रविवार को फिल्म का क्या हाल रहता है, ये देखना दिलचस्प रहेगा। मुंबई मिरर को मास की फिल्म मानकर यह उम्मीद लगाई गई कि सिंगल स्क्रीन में यह फिल्म अच्छी ओपनिंग ले सकती है, लेकिन हर जगह फिल्म के बुरे हाल रहे। मल्टीप्लेक्स में तो पांच प्रतिशत दर्शक दिखाई दिए। सचिन जोशी अभिनीत यह फिल्म पब्लिसिटी में मार खा गई। एक और पुलिस वाले की फिल्म देखने में दर्शकों ने कोई रूचि नहीं दिखाई। आगे भी फिल्म से ज्यादा उम्मीद नहीं है। बंदूक का हाल तो और बुरा रहा। कई जगह से शो कैंसल होने की खबर है। यह फिल्म एक सप्ताह भी पूरा नहीं कर पाएगी। अब सारी निगाह रेस 2 पर टिकी हुई है जो 25 जनवरी को रिलीज होगी।