Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कब आएगा ‘बिल्लू बार्बर’?

Advertiesment
हमें फॉलो करें बिल्लू बार्बर शाहरुख खान
PR
शाहरुख खान की ‍फिल्म ‘बिल्लू बार्बर’ कब प्रदर्शित होगी, ये शाहरुख भी नहीं जानते। पहले वे इस फिल्म को दीपावली पर प्रदर्शित करने वाले थे, क्योंकि दीपावली पर शाहरुख की जो भी फिल्म प्रदर्शित होती है, सफल रहती है। दीपावली नजदीक है और फिल्म का बहुत सारा काम बाकी है। इसलिए दीपावली पर फिल्म का प्रदर्शित होना संभव नहीं है।

शाहरुख ने इसे 21 नवंबर को प्रदर्शित करने की योजना बनाई, लेकिन उसी दिन उनके ताजे दुश्मन सलमान खान की फिल्म ‘युवराज’ प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक सुभाष घई हैं।

सुभाष घई नहीं चाहते कि दोनों खान की फिल्मों में टक्कर हो। घई ने इस बारे में शाहरुख से बात की और शाहरुख ने घई से अपने संबंधों को देखते हुए उनकी बात मान ली।

दिसम्बर में शाहरुख की एक ओर बड़ी फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ प्रदर्शित होने जा रही है। शाहरुख नहीं चाहते कि उनकी दो फिल्में एक ही माह में प्रदर्शित हों। शाहरुख को समझ में नहीं आ रहा है कि वे अपनी फिल्म कब प्रदर्शित करें।

फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक फिल्म संभवत: नवंबर या फिर अगले वर्ष प्रदर्शित होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi